गुरु श्रीविजय राजेंद्र सूरिश्वरजी महाराज को चांदी की आंगी समर्पित
गुरुपूर्णिमा पर्व पर श्रीशान्तिनाथ जैन मंदिर पर गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा को चांदी कि आंगी और चांदी के नारियल का तोरण समर्पित किया गया।
साध्वीवर्या श्रीविरागयशा के मार्गदर्शन में श्रीपार्श्व प्रधान पाठशाला भवन से बैंड बाजे के साथ आंगी दर्शन चल समारोह निकला। श्रीराजेंद्र सूरि जैन ज्ञान मंदिर में पहुंच कर साध्वीश्री ने रजत आंगी गुरुश्री को समर्पित की।
चांदी की आंगी लाभार्थी राजेश धाकड़ परिवार का ट्रस्टीगण और चातुर्मास समिति अध्यक्ष मुकेश कोचर द्वारा बहुमान किया गया।
कार्यक्रम में श्रीसंघ पदाधिकारी मनीष जैन, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र काकरिया पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र सकलेचा, हेमंत कांकरिया, सुनील वागरेचा, शैलेश छोरिया, ट्रस्ट सचिव दिनेश चोरड़िया, कोषाध्यक्ष निलेश पगारिया, सुभाष गेलडा, राजकुमार भारतीय, कमलेश नागदा, सुशील सकलेचा, मुकेश बोहरा, दिलीप ओरा, सुरेश ओरा और सुरेश नाहटा आदि ट्रस्टीगण सहित श्रीसंघ के सदस्य मौजूद रहे।