top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें,आज सावन का पहला सोमवार है

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें,आज सावन का पहला सोमवार है


आज सावन का पहला सोमवार है, और खास बात यह है कि इस पवित्र माह की शुरुआत भी सोमवार से हुई है। महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। मंदिर प्रशासन का दावा है कि भक्तों को 1 घंटे में दर्शन हो रहे हैं। यानी कतार में लगे भक्त को गर्भगृह तक आने और यहां से आगे जाने में 1 घंटे का ही समय लग रहा है।

भगवान महाकाल की भस्म आरती के लिए रविवार रात 2.30 बजे ही महाकाल मंदिर के पट खोल दिए गए। भस्म आरती में 17 हजार भक्तों ने भस्म आरती में दर्शन किए हैं। जबकि सुबह करीब 9.30 बजे तक 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन का अनुमान है। दिनभर में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

शाम 4 बजे सवारी निकाली जाएगी। बाबा महाकाल भक्तों का हाल जानने निकलेंगे। इस बार श्रावण में 5, भादौ में 2 सवारी निकाली जाएंगी। शाही सवारी 2 सितंबर को निकलेगी।

इस बार श्रावण माह में 5 सोमवार आएंगे। माह का समापन भी सोमवार को ही होगा। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह के मुताबिक, रोज 2 से 3 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। 9 अगस्त को नाग पंचमी के दिन 8 लाख श्रद्धालु आ सकते हैं।

Leave a reply