राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन की बैठक भोपाल में आयोजित, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक में की घोषणा शाश्वत मिश्रा बने प्रदेश उपाध्यक्ष
उज्जैन- श्री राम राज्य संकल्पना ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन की राष्ट्रीय बैठक भोपाल में श्री श्री 1008 श्री वैदेही वल्लभ जू महाराज के मुख्य आतिथ्य में एवं राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता, पूज्य संत श्री कल्कि महाराज (महाराष्ट्र) के सानिध्य में सम्पन्न हुई।
आदर्श जोनवाल के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष राकेश तिवारी की सहमति से कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र द्विवेदी ने शाश्वत मिश्रा को राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी संगठन की मध्यप्रदेश इकाई में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।