top header advertisement
Home - उज्जैन << निजी चैनल के प्रतिभाशाली बेटियों के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में हुए शामिल

निजी चैनल के प्रतिभाशाली बेटियों के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में हुए शामिल


उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पढ़ने के लिए आयु की सीमा नहीं
होती। पढ़ना सबसे महत्वपूर्ण है। जिंदगी के इम्तिहान में यह आवश्यक है कि जो भी कार्य या दायित्व मिले
उसे पूरा करें। अच्छे कार्य का अनुसरण दुनिया भी करेगी। जीवन में पांच गुरू होते हैं। माता, पिता, शिक्षक,
आध्यात्मिक गुरू के अलावा दर्पण अर्थात आइना भी हमारे गुरू की तरह होता है। दर्पण हमें वास्तविकता
का आभास कराता रहता है। हमारे मन में उठ रहे सवालों के उत्तर भी देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार
को निजी न्यूज चैनल के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने
प्रदेश के सभी संभागों की प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने गुरू श्री
गोपाल शर्मा और केमिस्ट्री शिक्षक श्री रमाकांत नागर का सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि
गुरूजन ने जीवन में दिशा दिखाई। गुरू के प्रति विद्यार्थी को सदैव कृतज्ञ रहना चाहिए। गुरू पूर्णिमा के
तीन दिन पूर्व आज अपने गुरूओं को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Leave a reply