नागदा की स्नेह संस्था का कलेक्टर श्री सिंह ने किया अवलोकन
उज्जैन- बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के सशक्तीकरण व पुनर्वास के लिए कई वर्षों से
कार्यरत नागदा स्थित संस्था स्नेह का शुक्रवार को कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने अवलोकन किया। स्नेह
संस्था के संस्थापक पंकज मारू ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि संस्था दिव्यांगजनों के लिए सतत कार्य
कर रही हैं। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए प्रमुख थेरेपी, क्लासेस , प्रोग्राम , विशेष स्वच्छता, दिव्यांग
बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए आधुनिक उपकरण आदि का अवलोकन कराया। इस दौरान
कलेक्टर श्री सिंह ने दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित आकर्षक उत्पादों का भी अवलोकन किया और निर्मित
उत्पादों की प्रशंसा की। संस्थापक पंकज मारू ने बताया कि इन उत्पादों के विक्रय से प्राप्त राशि संबंधित
दिव्यांग को ही दी जाती हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने दिव्यांग बच्चों के सशक्तीकरण व पुनर्वास के लिए स्नेह
संस्था के कार्यों की सराहना की। इस दौरान एसडीएम नागदा श्री सत्यनारायण सोनी, तहसीलदार नागदा
सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।