21 जुलाई रविवार को गुरु पूर्णिमा पर पंचनंद जूना अखाड़ा जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज कामाख्या तंत्रपीठ आश्रम पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा
उज्जैन- 21 जुलाई रविवार को गुरु पूर्णिमा पर पंचनंद जूना अखाड़ा जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज कामाख्या तंत्रपीठ आश्रम पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा। गुरु पूर्णिमा पर आश्रम के हिमालय गिरी महाराज ने महिलाओं को साड़ी बांटने का संकल्प लिया है। रविवार को सुबह 12 बजे मां शिप्रा का पूजन एवं मंदिर में अघोर कालिका काली माता की महाआरती होगी। महाआरती के बाद अनाथ और निराश्रित महिलाएं जितनी भी आश्रम पर पहुंचेगी उन्हें भोजन कराकर साड़ी वितरित की जायेंगी।