पुलिस ने भाजपा नेता को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
उज्जैन- भाजपा नेता को गोली मारने वाले मुख्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने मामले में 5 से अधिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी को देवास से गिरफ्तार किया गया है। हामुखेड़ी में रहने वाले प्रकाश यादव और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच विवाद हो गया था। विवाद के चलते रिटायर्ड फौजी ने प्रकाश यादव को गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद प्रकाश यादव को तुरंत घायल हालत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के बाद डॉक्टरों ने प्रकाश यादव को खतरे से बाहर बताया। पुलिस ने मुख्य आरोपियों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।