भाजपा नेता को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने आरोपियों को देवास से पकड़ा
उज्जैन में गुरुवार रात को भाजपा नेता को गोली मारने वाले मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले घटना के बाद पुलिस ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से लोकेंद्र भदोरिया, राजू उर्फ वीरेंद्र भदोरिया, विजय भदोरिया, जय सिंह तोमर,और युवराज जाट को गिरफ्तार कर लिया था।मुख्य आरोपी योगेश भदौरिया और सुरेंद्र भदोरिया को पुलिस ने देवास से गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार रात करीब 12:45 बजे हामुखेड़ी में रहने वाले प्रकाश यादव और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच विवाद हो गया था। घटना की सुचना मिलने पर नागझिरी थाना पुलिस विवाद को सुलझाने के लिए पहुंची। लेकिन इस बीच सुरेंद्र प्रताप सिंह अपनी लायसेंसी रिवाल्वर लेकर आ गया और प्रकाश यादव के सीने में गोली मार दी। इस दौरान सुरेंद्र प्रताप से करीब चार फायर किए जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पूरी घटना पुलिसकर्मियो के सामने हुई। गोली लगने के बाद यादव को तुरंत घायल हालत में निजी अस्पताल लाया गया। यहाँ पर डॉक्टरों ने इलाज के बाद बताया कि यादव खतरे से बाहर है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि घटना के बाद ही पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया था। दोनों मुख्य आरोपियों को देर रात पुलिस ने देवास से गिरफ्तार कर लिया है।