top header advertisement
Home - उज्जैन << चादर विधि कर विशालदास महाराज को दी महंत की गादी, शोभायात्रा भी निकली

चादर विधि कर विशालदास महाराज को दी महंत की गादी, शोभायात्रा भी निकली


उज्जैन | यंत्रमहल मार्ग स्थित गऊघाट पर हनुमानजी मंदिर में शुक्रवार को महंत डॉ. रामेश्वरदास महाराज के सानिध्य में महंत स्वामी शिवमूर्ति दास शास्त्री महाराज के शिष्य विशालदासजी का महंताई चादर विधि समारोह आयोजित किया गया। तीनों वैष्णव अखाड़ों के निशानों की शोभायात्रा निकाली गई। रास्ते भर पुष्पवर्षा कर स्वागत-अभिनंदन हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संभागायुक्त संजय गुप्ता, एसपी प्रदीप शर्मा, कलेक्टर नीरजसिंह मौजूद रहे। महंत रामेश्वरगिरी, महंत दिग्विजय दास निर्वाणी अखाड़ा, महंत रामचंद्र दास दिगंबर अखाड़ा, महंत रामसेवक दास निर्मोही अखाड़ा, महंत भगवानदास, महंत काशी दास सहित संत-महंतों ने निशान का पूजन कर चादर विधि करके विशाल दास महाराज को महंत की गादी प्रदान की। राम मंत्र सेवा पीठ की तरफ से केशर सिंह पटेल, रामवीरसिंह, रामसिंह आकासोदा, दीपक शर्मा रामानुजकोट ने संतों का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ ही संतों ने आश्रम में पौधा रोपण भी किया।

शनिवार को रामचरित्र मानस अखंड पारायण सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। इसके साथ ही 21 जुलाई रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव सुबह 9 से 12 बजे तक होगा। आयोजन की पूर्णाहुति पर प्रसादी का आयोजन होगा।

Leave a reply