मणिपुरी नृत्य में वैष्णव संप्रदाय की छाप स्पष्ट दिखाई देती हैं - कोलकाता की नृत्यांगना कनकना ने कार्यशाला में कहा
उज्जैन- स्पीक मैके एवं आईओसीएल द्वारा आयोजित पांच दिनी कार्यशाला के दूसरे दिन सुश्री कंनकना सिंह ने प्रातः 10:30 बजे शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं दोपहर 12:15 बजे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घटिया आगर रोड पर छात्र-छात्राओं से कहा कि मणिपुरी नृत्य धार्मिक उत्सवों से जुड़ा है जहां शिव-पार्वती के नृत्य और अन्य देवी देवताओं की दंत कथाओं के संदर्भ में वर्णित है। कृष्ण की रासलीला के साथ इस नृत्य में वैष्णव संप्रदाय की छाप स्पष्ट दिखाई देती हैं। नृत्य में विष्णु के 10 स्वरूपों का चित्रण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मुद्राओं की जानकारी देते हुए पताका हस्त विनयोग सिखाया। अंत में कृष्ण की माखन चोरी को खूबसूरती से दर्शाया। आभार प्राचार्य अनिल केन एवं शिक्षिका सोनाली वर्मा ने माना। स्पीक मेंके के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया बुधवार को सुश्री कंकना की प्रथम प्रस्तुति प्रातः 11 बजे शासकीय सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास दशहरा मैदान एवं दूसरी प्रस्तुति दोपहर 12:30 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास दशहरा मैदान पर होंगी।