top header advertisement
Home - उज्जैन << अंतरिक्ष की दुनिया को देखने के लिए तारामंडल खुला

अंतरिक्ष की दुनिया को देखने के लिए तारामंडल खुला


 

अंतरिक्ष के विज्ञान को करीब से समझने के लिए तारा मंडल को आम लोगो के लिए खोल दिया गया है। यहाँ पर आने वाले लोगो को थ्रीडी फिल्म के जरिए तारो सितारों और स्पेस में होने का रोमांच के अनुभव होगा। फिलहाल तारा मंडल में आम लोगो के लिए इंट्री फ्री रखी गई है।

गुरुवार को कलेक्टर नीरज सिंह तारा मंडल को देखने के लिए पहुंचे। यहाँ उन्होंने बच्चो के साथ स्काई एस्ट्रोनेड पर 3D फिल्म भी देखि। कलेक्टर सिंह ने बताया कि फिलहाल इसे बच्चो के लिए फ्री रखा गया है। बच्चो को इससे काफी नॉलेज मिलेगा। इस तारामंडल में प्रदेश का पहला थ्रीडी प्रोजेक्टर भी लगाया गया है। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को तारामंडल में बैठकर ऐसा अहसास होगा कि वे तारों-सितारों के बीच ही घूम रहे हैं। आने वाले समय में यहां साइंस सिटी भी विकसित की जाएगी। साइंस सिटी में पर्यटक और विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांत खेल और रोचक तरीकों से समझाए जाएंगे।

तारामंडल के केके यादव ने बताया कि 6 मिनट का शो दिखाया जा रहा है जो की पूरी तरह निशुल्क है। जिसमें अंतरिक्ष और स्काई एस्ट्रोनेड पर आधारित 3D फिल्म है जो की सुबह 11 से 12 बजे तक और दोपहर में 2.30 से 3.30 बजे तक दो बार दिखाया जा रहा है। तारामंडल में एक बार में 81 लोग इसे देख पाएंगे।

Leave a reply