top header advertisement
Home - उज्जैन << भगवान चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव मनाया

भगवान चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव मनाया


भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकट उत्सव पर पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे, कार्यक्रम के दौरान मेधावी बच्चों का सम्मान भी किया गया।

मंगलवार को भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकट उत्सव अंकपात क्षेत्र स्थित भगवान चित्रगुप्त जी के मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। भगवान चित्रगुप्त जी को पंचामृत एवं पांच नदियों के जल से स्नान एवं नए वस्त्र पहनाए गए। हवन पूजन कर भगवान को फूलों की माला, श्रृंगार कर भगवान का महाभिषेक व पूजन अर्चना की।

चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त जी को महाप्रसादी का भोग भी लगाया गया। वहीं दसवीं और 12वीं में अच्छे अंक लेकर आए सभी बच्चों का सम्मान कर गिफ्ट प्रदान किया गया। जिसमें 10 कक्षा में 90प्रतिशत  अंक लाने वाले देवकृष्ण निगम का दुप्पटा उड़ाकर सम्मान किया गया।चित्रगुप्त मंदिर सामाजिक न्याय ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने बताया कि गायन एवं भजन करने वाले बच्चों का भी सम्मान एवं गिफ्ट देकर उनको भी पुरस्कार दिया गया। इस दौरान महापौर मुकेश टटवाल, चित्रगुप्त मंदिर के संरक्षक निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, प्रबंध समिति सदस्य दिनेश श्रीवास्तव, चित्रगुप्त मंदिर के मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव, चित्रगुप्त मंदिर सदस्य गणेश गौड़, संस्कृति समिति के अध्यक्ष पल्लवी श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, त्रिलोक निगम, चेतन श्रीवास्तव, चंद्रमा श्रीवास्तव, गीता सक्सेना, भरत सक्सेना उपस्थित रहे।

Leave a reply