मंडी के सहायक उप निरीक्षक दरबार की माता का निधन
उज्जैन | कृषि उपज मंडी के सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह दरबार की माता ग्राम निपानिया गोयल निवासी नंदकुंवर पति भौम सिंह का रविवार को निधन हो गया। गांव से निकली अंतिम यात्रा में कृषि उपज मंडी के अधिकारी-कर्मचारी और समाजजन शामिल हुए। चक्रतीर्थ पर कृषि उपज मंडी कर्मचारी कल्याण के अध्यक्ष अश्विनी राजेश गहलोत, जयेश तोमर, मनोहर सिंह पंवार, हेमराज टटवाल, कैलाश आंजना, करण सिंह पटेल ने श्रद्धांजलि दी।