top header advertisement
Home - उज्जैन << मुख्यमंत्री बोले- अयोध्या के बाद मथुरा के लिए भाजपा की तैयारी

मुख्यमंत्री बोले- अयोध्या के बाद मथुरा के लिए भाजपा की तैयारी


छतरपुर| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार शाम छतरपुर पहुंचे। यहां रोड शो के बाद फव्वारा चौक पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर और उज्जैन में महाकाल मंदिर के बाद आगे मथुरा के लिए भाजपा तैयारी कर रही है। इसके लिए भाजपा को वोट देना होगा। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा 21 तारीख को बाबूजी मप्र आ रहे थे, लेकिन आने से पहले पंचर हो गए। वहीं दूरदर्शन के लोगो के भगवा रंग में बदलने पर हो रहे विवाद पर भोपाल में सीएम ने कहा, भगवा रंग का ऐसा विरोध है तो कांग्रेस अपने झंडे में भगवा रंग हटाकर दिखा दे।

सीएम ने सेमरिया में सभा को संबोधित किया।

Leave a reply