सेवाधाम आश्रम में 21 दीपकों से आरती, नवकार मंत्र का जाप किया
उज्जैन | सेवाधाम आश्रम में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दर्शनीय महावीर प्रतिमा पर पुष्प सज्जा की गई। 21 दीपकों से आरती कर आश्रम के विशेष बच्चों ने नवकार मंत्र का जाप किया।
इस अवसर पर आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल, कांता भाभी, गोरी दीदी के साथ जीणमाता तीर्थ राजस्थान के प्रमुख पुजारी किशनजी पाराशर मौजूद थे। भगवान महावीर के सूत्र वाक्य जिसने दुखियों को पहचाना उसने मुझे पहचाना को चरितार्थ करते हुए खामगांव महाराष्ट्र के वृद्ध मनो दिव्यांग दिलीप गाभे व रतलाम की भावना जैन (परिवर्तित नाम) जिसके माता-पिता की मृत्यु होने के बाद उसका जीवन अनके प्रकार की समस्याओं से घिर गया था को अपनाने की स्वीकृति प्रदत्त की। इसी प्रकार महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर बड़नगर के सिख परिवार की मानसिक विक्षिप्त विधवा महिला को भी स्वीकार किया गया।