3 दिन में 4.5 डिग्री चढ़ा पारा, गर्मी से परेशान हुए लोग
बीते हफ्ते हुई बारिश के बाद अब उज्जैन में मौसम गर्म होने लगा है। तपन इतनी बढ़ गई की घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री पर रहा है।
उज्जैन शहर में दिन में गर्मी अब सताने लगी है। इस मौसम में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। वेधशाला से प्राप्त आकंड़ो के अनुसार चार दिन में पारा करीब 4.5 डिग्री चढ़ गया। जिससे दोपहर में झुलसा देने वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। दिन के साथ साथ रात का तापमान भी बढ़ा है। 12 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री पर था जो की डेढ़ डिग्री बढ़कर 22 डिग्री पर पहुंच गया। वेधशाला अधीक्षक राजेंद्र गुप्त के अनुसार अब गर्मी और बढ़ेगी। जिससे आम लोगो को सुरक्षित रहने की जरुरत है। आम लोगो को बाहर निकलने से पहले मुँह पर कपडा बांधकर निकलना चाहिए साथ ही पेय पदार्थ का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।