चौबीस घंटे में दिन का तापमान दो और रात का पारा एक डिग्री चढ़ा
मावठा गिरने के बाद नमी से शुष्क हुए मौसम में जल्द ही बदलाव आ गया। बादल छंटते ही आसमान साफ हो गया और दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।
शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया जबकि रविवार को यह 37 डिग्री पर था। इसी तरह सोमवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रविवार को यह 22 डिग्री था। ऐसे में दिन के तापमान में दो और रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान विभाग भोपाल के अनुसार चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है।
अब आगे : गरज चमक के साथ बौछार के आसार
मौसम विज्ञान विभाग भोपाल के अनुसार बदले मौसम के साथ शहर और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा व गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा धूल भरी आंंधी चलने की आशंका भी है।