नन्हे महंत अपनी माता के साथ करेंगे गढ़कालिका की महाआरती
उज्जैन | गढ़कालिका माता मंदिर में 16 अप्रैल महाअष्टमी पर रात 12 बजे माता गढ़कालिका की महाआरती की जाएगी। कुल परंपरा के अनुसार 8 वर्षीय महंत आदित्य नाथ माता टीना नाथ के साथ मां गढ़कालिका की महाआरती करेंगे।
गढ़कालिका माता मंदिर में वंश परंपरा अनुसार पुजारी की नियुक्ति होती है। 8 वर्षीय आदित्यनाथ वंश परंपरा की पांचवीं पीढ़ी के महंत हैं। महंत आदित्य के पिता पुजारी स्व. दीपक नाथ का वर्ष 2017 में निधन हो गया था। उसके बाद शासन ने बालक आदित्यनाथ की माता टीना नाथ को मंदिर में पुजारी पद पर नियुक्ति प्रदान की।