top header advertisement
Home - उज्जैन << गौतम जयंती महोत्सव में बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

गौतम जयंती महोत्सव में बच्चों ने दी प्रस्तुतियां


उज्जैन | गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज फ्रीगंज के गौतम जयंती महोत्सव के कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने मंच से रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। महर्षि गौतम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। महर्षि गौतम समाजोत्थान न्यास फ्रीगंज के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बताया कि सर्वप्रथम गौतम संस्कार केंद्र की महिला और बच्चों ने सरस्वती वंदना की।

इसके बाद बालिकाओं ने एकल नृत्य किया। संस्कार केंद्र के बच्चों ने भक्त प्रहलाद के नाटक का मंचन किया। बच्चियों ने संगीत पर भगवान श्रीराम पर प्रस्तुति दी। मुख्य आकर्षण का केंद्र माता शबरी और श्रीराम का मिलन बना। शबरी अनामिका तिवारी तो श्रीराम मानसी दुबे बनी। अन्य रोल में सुप्रिया शर्मा ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी उपस्थित थे। उन्होंने कलाकारों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। राजस्थानी और नव देवी के नौ रूप का भी सामूहिक नृत्य हुआ। अंत में लघु फिल्म के जरिए समाज की समस्त गतिविधियां बताई गई। विशेष अतिथि जयकिशन पंचारिया, राजेश त्रिवेदी, माया त्रिवेदी, नरेंद्र व्यास मामा थे। संचालन अनिल शर्मा चाणक्य ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन मानसी दुबे और खुशी व्यास ने किया। आभार कमल दुबे ने माना।

Leave a reply