top header advertisement
Home - उज्जैन << पोर्टल बंद होने के कारण सूची के माध्यम से होगी वसूली

पोर्टल बंद होने के कारण सूची के माध्यम से होगी वसूली


 उज्जैन नगर निगम संपत्ति कर वसूली अभियान नई प्रकिया के साथ शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए हर वार्ड के अनुसार शेड्यूल सोमवार से बनाना शुरू कर दिया जाएगा। पिछले अभियान के दौरान मार्च तक 32 करोड़ के आसपास संपत्ति कर जमा किया गया था। इसके बावजूद 72 हजार से ज्यादा ऐसे लोग बच गए हैं, जिन्होंने कर जमा नहीं किया है। इनसे वसूली को लेकर नगर निगम अभियान शुरू करने जा रहा है। संपत्ति कर का ऑनलाइन पोर्टल दिसंबर से बंद होने के कारण निगम के पास कोई स्थाई सूची नहीं है।

इसके चलते अब नगर निगम की संपत्ति कर वसूली टीम हर वार्ड में जाकर अस्थाई सूची के माध्यम और पुरानी वसूली की रसीद के माध्यम से संपत्ति कर वसूली की तैयारी करेगी। शहर में 54 वार्ड के अनुसार शेड्यूल तैयार कर टीम को डोर टू डोर भेजा जाएगा। वसूली की शुरुआत पहले एक वार्ड से की जाएगी, जहां पूरी टीम लगकर एक-एक घर से बकायादारों के बारे में पता करेगी। ऑनलाइन पोर्टल बंद होने के कारण न संपत्ति कर बकायदारों का नाम मिल रहा है और न वसूली जाने वाली राशि। 76 हजार का आंकड़ा बकायादारों द्वारा खोले खोतों के माध्यम से तैयार किया गया है। राजस्व समिति प्रभारी रजत मेहता ने बताया कि संपत्तिकर वसूली का कार्य जल्द शुरू किया जाना है। इसे लेकर नए तरीके से तैयारियां शुरू की जाएंगी। प्रत्येक वार्ड में टीम वसूली के लिए पहुंचेगी और कार्यवाही करेगी।

Leave a reply