top header advertisement
Home - उज्जैन << आर्मी जवान की मौत पर 1 करोड़ 11लाख का मुआवजा

आर्मी जवान की मौत पर 1 करोड़ 11लाख का मुआवजा


उज्जैन जिले के तराना तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव नानुखेड़ा निवासी "सेना में जवान" सुनील गुर्जर की दो वर्ष पहले हुई मौत को लेकर कोर्ट ने उज्जैन संभाग का सबसे बड़ा मुआवजा देने का निर्णय सुनाया है। जिसमें मृतक आर्मी के जवान की पत्नी को एक करोड़ 11 लाख 22 हजार 310 रु की राशि ब्याज के साथ देने के लिए आदेश किया है।

वकील तूफान सिंह सिसोदिया ने बताया कि 04 अक्टूबर 2021 को सेना के जवान सुनील अपने साथी के साथ उज्जैन आया था। घर लौटते समय वह ट्रेक्टर की चपेट में आ गया। जिसके बाद सुनील को पहले उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती किया फिर इंदौर रेफर किया और वहां से आर्मी हॉस्पिटल महू रेफर किया। लेकिन आर्मी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई थी।

मामले में थाना चिमनगंज पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसके बाद से ही मामला न्यायालय में विचार दिन था। अब 2 साल बाद कोर्ट ने मृतक जवान की पत्नी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बीमा कंपनी द्वारा 1 करोड़ 11 लाख 22 हजार 310 रु की राशि ब्याज के साथ देने के लिए आदेश किया है। न्यायालय ने 85 लाख रुपए की राशि पत्नी सुमन को जिसमें से 5 लाख नगद वहीं शेष राशि 1 - 1 लाख 6 - 6 माह में परिपक्व होने वाली सावधि जमा के रूप में राष्ट्रीयकृत बैंक में रखने के आदेश जारी किए

Leave a reply