top header advertisement
Home - उज्जैन << गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जोशी आज उज्जैन में - प्रशांति गार्डन में आयोजित गौतम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जोशी आज उज्जैन में - प्रशांति गार्डन में आयोजित गौतम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे


उज्जैन। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी शनिवार को उज्जैन आ रहे हैं। वे यहां इंदौररोड फोरलेन स्थित प्रशांति गार्डन में आयोजित गौतम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। फ्रीगंज के गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा यह आयोजन रखा गया है। 
फ्रीगंज के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जोशी सुबह मप्र की प्रांतीय कार्यकारिणी को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर में स्नेह मिलन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। महोत्सव में राष्ट्रीय महासचिव जय किशन पंचारिया, प्रांतीय अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी, पूर्व महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती माया त्रिवेदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 

Leave a reply