top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन। यादव नगर में रहने वाली गर्भवती महिला से उसके साथ ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट की

उज्जैन। यादव नगर में रहने वाली गर्भवती महिला से उसके साथ ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट की


उज्जैन। यादव नगर में रहने वाली गर्भवती महिला से उसके साथ ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पति ने भी तीन तलाक देने की धमकी दी है। मामले में चिमनगंज पुलिस को शिकायत की है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार यादव नगर निवासी गर्भवती महिला के साथ उसके ससुरालजनों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। घायल महिला को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और चिमनगंज थाने पर सूचना दी। पुलिस ने बताया कि अलिना पत्नी तैय्यब 20 वर्ष निवासी यादव नगर का दिसंबर 2022 में निकाह हुआ था।

उसके ससुराल वाले निकाह के बाद से ही दहेज के लिए परेशान कर रहे है। अलिना गर्भवती है। इसलिए कुछ दिन से मायके रह रही थी। बुधवार को उसे ससुराल वालों ने घर की सफाई के लिए बुलाया था।
इस दौरान सास तब्बू, ससुर गनी, ननद मुमताज, देवर उसे दहेज नहीं लाने की बात पर विवाद करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। पति ने उसे बचाया नहीं और तीन तलाक की धमकी दी तथा चेहरे पर एसिड फेंकने की बात भी कही। महिला को उसे पिता ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Leave a reply