top header advertisement
Home - उज्जैन << सोना 500 और चांदी के भाव 500 रुपए तक गिर गए।

सोना 500 और चांदी के भाव 500 रुपए तक गिर गए।


उज्जैन| सोना-चांदी के भावों की तेजी गुरुवार को रुकी। सोना 500 और चांदी के भाव 500 रुपए तक गिर गए। विदेशी बाजार कम भाव के खुले और कम भाव पर बंद हो गए। एक माह में सोना 15,000 रुपए तक तेज हो चुका था। चांदी भी 12,000 रुपए से अधिक तेज हो गई थी।

सराफा कारोबारी विजय सर्राफ ने बताया अधिक भाव पर सराफा की आम खरीदी जाम होने लगी थी। सोना-चांदी में धन लगाने वाले 500 रुपए की गिरावट को भाव का करेक्शन बता रहे हैं। इनका मानना है कि लंबे दिनों तक तेजी चलने के बाद भाव में हलचल होना आम बात है। इधर, सराफा कारोबारियों को भाव गिरावट आगे भी रहने का पक्का भरोसा नहीं है लेकिन भाव कमी से ब्याह-शादी वाले खरीदारों को राहत जरूर मिलेगी। सराफा में बुधवार को सोना 24 कैरेट के भाव शाम 5 बजे 73,500 प्रति 10 ग्राम और चांदी के 81,000 रुपए प्रतिकिलो थे, जो गुरुवार को क्रमश: 73,000 व 80,500 रुपए रह गए।

Leave a reply