top header advertisement
Home - उज्जैन << महिलाओं ने देसाईनगर में मनाया फाग उत्सव

महिलाओं ने देसाईनगर में मनाया फाग उत्सव


उज्जैन | मां हरसिद्धि समग्र नारी उत्थान समिति की अगुवाई में फाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समिति अध्यक्ष शीला मरमट ने बताया कि समिति की सदस्यों ने फाग एवं होली उत्सव और नवसंवत्सर महोत्सव का आयोजन अंबापुरा कम्युनिटी हॉल देसाईनगर में किया। इसमें 350 महिलाओं ने भाग लिया। इसमें भजन, संगीत, नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम सभापति कलावती यादव थीं। अध्यक्षता सीमा मोहन यादव ने की। विशेष अतिथि संध्या अनिल फिरोजिया थीं। कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होकर रात 9 बजे तक चला। इसमें महिलाओं ने भजन, गीत, नृत्य प्रस्तुत किए। आभार भावना दीपक मरमट ने माना।

Leave a reply