top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल के गर्भगृह में आग से झुलसे सेवक की मौत:मुंबई में दम तोड़ा

महाकाल के गर्भगृह में आग से झुलसे सेवक की मौत:मुंबई में दम तोड़ा


धुलेंडी (25 मार्च) के दिन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से झुलसे सेवक सत्यनारायण सोनी (80) की मौत हो गई। उन्होंने बुधवार सुबह मुंबई के अस्पताल में दम तोड़ा।

सत्यनारायण गंभीर रूप से झुलसे थे। पहले उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से मुंबई भेजा गया था।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में 25 मार्च की सुबह 5.49 बजे भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई थी। पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए थे। घायलों में 9 को इंदौर रेफर किया गया था। 5 का इलाज उज्जैन में ही चला। अभी भी इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में पुजारी पुत्र मनोज शर्मा (43), पुजारी संजय शर्मा (50) और सेवक चिंतामण (65) भर्ती हैं।

केमिकल वाले गुलाल से लगी थी आग

घटना की जांच में सामने आया था कि आग केमिकल वाला गुलाल फेंकने से भड़की थी। कलेक्टर सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे। जांच की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर मृणाल मीणा और ADM अनुकूल जैन को सौंपी थी। कमेटी से 28 मार्च तक रिपोर्ट मांगी गई थी।

4 पुजारी, 8 सेवक, 2 कर्मचारी घायल हुए थे

  • सेवक सत्यनारायण (80), निधन
  • पुजारी संजय उर्फ संजीव शर्मा (50), भर्ती
  • पुजारी पुत्र मनोज शर्मा (43), भर्ती
  • सेवक चिंतामण (65), भर्ती
  • सेवक रमेश (60), अस्पताल से छुट्‌टी
  • सेवक महेश (27), अस्पताल से छुट्‌टी
  • पुजारी प्रतिनिधि (35), अस्पताल से छुट्‌टी
  • पुरोहित पुत्र अंश (13), अस्पताल से छुट्‌टी
  • सेवक शिवम (21), अस्पताल से छुट्‌टी
  • सेवक आनंद (23), अस्पताल से छुट्‌टी
  • सेवक सोनू (54), अस्पताल से छुट्‌टी
  • सेवक राजकुमार (50), अस्पताल से छुट्‌टी
  • गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी (44), अस्पताल से छुट्‌टी
  • सफाई कर्मचारी मंगल बिंजवा (36), अस्पताल से छुट्‌टी

Leave a reply