अखिल भारतीय पुजारी महासंघ का होली मिलन समारोह संपन्न - पुरोहितों को चिमटे से पूजा करने के बयान की निंदा
उज्जैन- अखिल भारतीय पुजारी महासंघ मप्र एवं उज्जैन के पुजारियों का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 10 जिलों के पुजारियों ने भाग लिया। महासंघ के सचिव रूपेश मेहता ने बताया पुजारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली के गीत गाकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज जोशी ने की। बैठक में पुजारी संघ के विस्तारिकरण को लेकर चर्चा की गई। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने पुजारियों को संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा का संकल्प दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज जोशी ने पुजारियों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में कुछ दिन पूर्व साधु-संतों द्वारा पुजारी पुरोहितों को चिमटे से पूजा करने के धौंस पूर्ण बयान जारी करने की निंदा कर पुजारी, पुरोहितों की सुरक्षा की मांग की एवं मुख्यमंत्री, जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक, महाकाल मंदिर प्रशासक व महाकाल थाना पुलिस को पत्र दिया गया। पत्र में यह भी उल्लेख है कि पुरोहित वासुदेव शास्त्री, पंकज उदासी, राकेश जोशी, महाकाल पाठक और सुरेंद्र चौबे के साथ यदि किसी प्रकार की घटना, दुर्घटना घटित होती है तो इसके जवाबदार राधे-राधे बाबा, मनीष महाराज, कमलेश महाराज, श्याम गिरि महाराज व अन्य साधु होंगे। उपस्थित सभी पुजारी, पुरोहितों ने ध्वनि मत से निंदा प्रस्ताव पास कर शीघ्र अगली बैठक में मुख्यमंत्री से भेंट कर पुजारी, पुरोहित की सुरक्षा और मांगों के प्रस्ताव के संबंध में आदेश जारी करने की मांग करेंगे। बैठक में भगवान शर्मा, विजय पुजारी, वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सिंह बैंस, नीलेश गुरुजी, अर्पित पुजारी, बंटी भैया, मधु भैया, कुलदीप बागड़ी, श्याम तिवारी, कान्हा बैरागी, संतोष शर्मा, मनोज जोशी, मुकेश शर्मा, नागेश्वर बैरागी, अमर भारती, आशीष अग्निहोत्री, राजू बैरागी, हिमांशु दुबे, गोविंद व्यास, दर्शन शर्मा, शंकर दास, किशोर जोशी, राघवेंद्र दास, शुभम पाटीदार, विकास जोशी, अजय दुबे, विकास चौहान, विशाल चौहान, राहुल जोशी, शैलेंद्र नागर, राहुल व्यास, सीताराम दास, धनीराम तिवारी, आशीष ठक्कर, हर्ष व्यास, राम शर्मा, ओमप्रकाश बैरागी, घनश्याम दीक्षित, चंद्र विशाल द्विवेदी, चेतन शर्मा, रमेश भैया, पंकज रामदासी, ईश्वर शर्मा, अशोक भारद्वाज, दीपक तिवारी, गोपाल शर्मा, राधेश्याम शास्त्री, किशन पांडे, सुमन माली, महेश कुमावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।