top header advertisement
Home - उज्जैन << कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण सैंपल जांच कर परखी खरीदी की गुणवत्ता

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण सैंपल जांच कर परखी खरीदी की गुणवत्ता


उज्जैन- जिले में रबी उपार्जन निरंतर जारी है। कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देशित किया कि बिना छन्ना और पंखा लगाएं खरीदी न की जाएं। निर्धारित मानक मापदंडों के अनुरूप ही खरीदी कराएं। केंद्रो पर किसानों की सुविधाओं के लिए पर्याप्त छाव ,पेयजल आदि व्यवस्थाएं रहें।

     सबसे पहले कलेक्टर श्री सिंह तहसील बड़नगर के ग्राम चिखली स्थित खरीदी केंद्र सेवा सहकारी समिति चिखली पहुंचे। उन्होंने केंद्र पर पर्याप्त छाव न होने पर टेंट लगाकर पर्याप्त छाव की व्यवस्था किए जाने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए। उन्होंने यहां खरीदी गई उपज की बोरियों में से सैंपल की जांच कर खरीदी की गुणवत्ता परखी। उन्होंने केंद्र पर पंखा की व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश समिति प्रबंधक को दिए ।

Leave a reply