शहर में नगर निगम द्वारा 2 स्वीमिंग पूल संचालित होते हैं, इसके बावजूद इस गर्मी के मौसम शहर की जनता और खिलाड़ियों के पास स्वीमिंग के लिये कोई व्यवस्था नहीं
उज्जैन- शहर में नगर निगम द्वारा 2 स्वीमिंग पूल संचालित होते हैं। इसके बावजूद इस गर्मी के मौसम में निगम की तरफ से शहर की जनता और खिलाड़ियों के पास स्वीमिंग के लिये कोई व्यवस्था नहीं है। प्राइवेट संचालन के लिये टेंडर भी निकाले गये थे। लेकिन टेंडर के लिये कोई भी कंपनी नहीं पहुंची। शहर की जनता और खिलाड़ियों के पास स्वीमिंग के लिये कोई व्यवस्था नहीं है।