उज्जैन| खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की।
उज्जैन| खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। इसमें शंका के चलते मैजिक बॉक्स के माध्यम से 8 सेंपल लिए गए। टीम ने मां इंटरप्राइजेस से 2 आईस्क्रीम व अवंतिका फूड इंडस्ट्रीज से पोहा के नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा, महेंद्रकुमार वर्मा, बीएस देवलिया तथा सुभाष खेड़कर ने यह कार्यवाही की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि गर्मी में लोगों को गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध हो सके, इसके लिए खाद्य सामग्रियों की जांच की जा रही है और आशंका होने पर सेंपल लेकर जांच करवाई जा रही है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।