top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन में श्रद्धालुओं से झगड़ रहे बदमाशों ने बीचबचाव करने वाले 6 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया।

उज्जैन में श्रद्धालुओं से झगड़ रहे बदमाशों ने बीचबचाव करने वाले 6 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया।


उज्जैन में श्रद्धालुओं से झगड़ रहे बदमाशों ने बीचबचाव करने वाले 6 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। श्रद्धालु महाकाल मंदिर जा रहे थे। उनकी कार नलिया बाखल इलाके में ई-रिक्शा से टकरा गई। घटना शुक्रवार रात 11.30 बजे की है। हालात देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा है।

ई-रिक्शा ड्राइवर अमन बकरी को श्रद्धालुओं से बहस करते देख मौके पर खड़े विशाल प्रजापत और ऋतिक यादव ने रोका। इस पर अमन दोनों से बहस करने लगा। उसके साथी भी आ गए। विशाल और ऋतिक के दोस्त भी बीचबचाव के लिए आ पहुंचे। बदमाशों ने सभी पर चाकुओं से हमला किया।

चाकू लगने से घायल अमन (26) पिता राजेश प्रजापति, विशाल (31) पिता सुरेश प्रजापति, राजेश (52) पिता इंदरलाल प्रजापति, पिंटू (38) पिता भेरूलाल संत, रितिक मराठा (23), गौतम ठाकुर (24) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल के रहने वाले हैं।

बाकी आरोपियों का पता लगाया जा रहा है

CSP ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। एक आरोपी शिकारी गली निवासी अमन बकरी का नाम सामने आया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a reply