top header advertisement
Home - उज्जैन << कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण सैंपल जांच कर परखी खरीदी की गुणवत्ता अमानक खरीदी पर समिति प्रबंधक पलसोदा के निलंबन और सर्वेयर के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त छाव, पेयजल, पंखा इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण सैंपल जांच कर परखी खरीदी की गुणवत्ता अमानक खरीदी पर समिति प्रबंधक पलसोदा के निलंबन और सर्वेयर के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त छाव, पेयजल, पंखा इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


उज्जैन 05 अप्रैल- जिले में रबी उपार्जन निरंतर जारी है। कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देशित किया कि बिना छन्ना और पंखा लगाएं खरीदी न की जाएं। निर्धारित मानक मापदंडों के अनुरूप ही खरीदी कराएं। केंद्रो पर किसानों की सुविधाओं के लिए पर्याप्त छाव ,पेयजल आदि व्यवस्थाएं रहें।

     सबसे पहले कलेक्टर श्री सिंह तहसील बड़नगर के ग्राम चिखली स्थित खरीदी केंद्र सेवा सहकारी समिति चिखली पहुंचे। उन्होंने केंद्र पर पर्याप्त छाव न होने पर टेंट लगाकर पर्याप्त छाव की व्यवस्था किए जाने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए। उन्होंने यहां खरीदी गई उपज की बोरियों में से सैंपल की जांच कर खरीदी की गुणवत्ता परखी। उन्होंने केंद्र पर पंखा की व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश समिति प्रबंधक को दिए ।

       इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने खरीदी केंद्र सेवा सहकारी समिति ग्राम बडेनी का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां किसानों से चर्चा कर जानकारी ली कि उन्हें अपनी उपज विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं गई। उन्होंने मौके पर उपस्थित उपार्जन संबंधी अधिकारियों को  सुव्यवस्थित रूप से खरीदी किए जाने के निर्देश दिए।

       कलेक्टर श्री सिंह ने बडनगर अंतर्गत ग्राम मकडावान में खरीदी केंद्र अंजली स्व सहायता समूह और सेवा सहकारी समिति पलसोदा क्रमांक 1 में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अमानक खरीदी पाए जाने पर अंजलि स्वयं सहायता समूह के विरूद्ध कार्यवाही करने और उन्हें खरीदी से हटाने के निर्देश दिए। वहीं पलसोदा केंद्र पर बिना छन्ना और पंख लगाएं गुणवत्ता विहीन खरीदी पर समिति प्रबंधक को निलंबित करने तथा सर्वेयर के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी केंद्र सेवा सहकारी समिति पलसोदा क्रमांक 2 का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम बड़नगर शिवानी तरेडिया, जिला आपूर्ति नियंत्रक नुजहत बकई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a reply