पंचक्रोशी यात्रा मार्ग का आज प्रात: अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया जायेगा
उज्जैन- पंचक्रोशी यात्रा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी निकलेगी। पंचक्रोशी यात्रा 3 मई से
प्रारम्भ होगी और 7 मई को यात्रा का समापन होगा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने पंचक्रोशी यात्रा से
सम्बन्धित बैठक लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को पड़ाव एवं उप पड़ाव तथा यात्रा मार्ग की समुचित
व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों को पड़ाव एवं उप पड़ाव
तथा यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं को 25 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। पटनी
बाजार स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मन्दिर से प्रारम्भ होकर सम्पूर्ण यात्रा मार्ग का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा
शुक्रवार 5 अप्रैल को प्रात: 8 बजे से किया जायेगा।