top header advertisement
Home - उज्जैन << तीसरी बार बदली आउटसोर्स कर्मियों की कंपनी, पूर्व वालों ने भी नहीं दिया वेतन

तीसरी बार बदली आउटसोर्स कर्मियों की कंपनी, पूर्व वालों ने भी नहीं दिया वेतन


नगर निगम के लगभग 1600 आउटसोर्स कर्मचारियों को करीब 7 माह का वेतन नहीं मिल पाया है। पिछली दो बार से कर्मचारी जिन कंपनियों के अधीन काम कर रहे थे, उनके द्वारा पूरा वेतन और बोनस भी नहीं दिया गया। इस बार फिर अधूरे वेतन के बाद निगम ने तीसरी कंपनी को टेंडर दे दिया, जिसके अंतर्गत कर्मचारी काम कर रहे हैं पर रुका हुआ वेतन नहीं मिला है।

निगम ने दो साल पहले कृष्णा सिक्योरिटी कंपनी को ठेका दिया था पर कंपनी कर्मचारियों की आखिरी तीन महीनों का वेतन दिए बिना ही चली गई। उसके बाद पिछले साल ईगल हंटर नामक कंपनी को टेंडर मिला था, जो अभी खत्म हुआ है। इसने भी चार महीने का वेतन नहीं दिया गया और साथ ही दीपावली बोनस भी खाते में नहीं डाला गया। इस बार लखनऊ की किंग सिक्योरिटी कंपनी को टेंडर दिया है। कुछ विभाग के कर्मचारियों ने वेतन की मांग के लिए हड़ताल भी की है पर काम से निकालने के डर से कर्मचारी फिर कार्य करने लगते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने पर ठेकेदार से कहा जाता है तो वह बोलता है कि निगम ने ही पेमेंट नहीं किया। निगम कहता है कि आप लोगों का पेमेंट ठेकेदार को कर दिया गया है।

जानकारी के बाद भुगतान करेंगे ^ कर्मचारियों का वेतन जल्द दे दिया जाएगा। सभी विभाग के कर्मचारियों की जानकारी ली गई है, प्रकिया शुरू है। एक-एक करके के सभी विभागों में भुगतान होगा। पिछली कंपनी से पूरी जानकारी ली जा रही है कि उन्होंने कर्मचारियों के सारे देय दिए हैं या नहीं, उसी के बाद कंपनी को भुगतान किया जाएगा। -आशीष पाठक, आयुक्त नगर िनगम

Leave a reply