पंचक्रोशी यात्रा 3 मई से प्रारम्भ होकर 7 मई को यात्रा का समापन होगा कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने पड़ाव एवं उप पड़ाव तथा यात्रा मार्ग की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये यात्रा मार्ग का आज प्रात: अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया जायेगा
उज्जैन 04 अप्रैल- पंचक्रोशी यात्रा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी निकलेगी। पंचक्रोशी यात्रा 3 मई से
प्रारम्भ होगी और 7 मई को यात्रा का समापन होगा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने पंचक्रोशी यात्रा से
सम्बन्धित बैठक लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को पड़ाव एवं उप पड़ाव तथा यात्रा मार्ग की समुचित
व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों को पड़ाव एवं उप पड़ाव
तथा यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं को 25 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। पटनी
बाजार स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मन्दिर से प्रारम्भ होकर सम्पूर्ण यात्रा मार्ग का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा
शुक्रवार 5 अप्रैल को प्रात: 8 बजे से किया जायेगा।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसव्हाय के अधिकारियों को
निर्देश दिये कि यात्रा मार्ग में जहां शोल्डर ठीक करना है, वहां मार्ग का दुरूस्तीकरण कराया जाये। साथ ही
यात्रा मार्ग में रोड पर झाड़ियों की कटाई-छंटाई की कार्यवाही की जाये। जहां बेरिकेटिंग की व्यवस्था करना
है, वहां बेरिकेटिंग की व्यवस्था की जाये। रोड डायवर्शन जहां होना है, उसका प्लान तैयार कर समुचित
कार्यवाही की जाये। पड़ाव स्थलों पर समतलीकरण, मार्ग का संधारण, मन्दिरों में बेरिकेटिंग आदि की
व्यवस्था की जाये। शुद्ध पेयजल पड़ाव स्थलों के साथ-साथ यात्रा मार्ग के प्रति 500 मीटर की दूरी पर
यात्रियों के लिये पेयजल की व्यवस्था की जाये। यात्रियों के लिये पेयजल एवं स्नान की पृथक-पृथक
व्यवस्था की जाये। शनि मन्दिर एवं कालियादेह महल पर यात्रियों के नहाने के लिये नगर निगम द्वारा
स्नान की व्यवस्था की जाये। पड़ाव स्थलों पर चलित शौचालय की व्यवस्था की जाये। चलित शौचालयों में
जल की उपलब्धता रहे।