भारतीय संस्कृति महोत्सव 7 को, विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल भी लगेंगे
उज्जैन | विश्वमांगल्य सभा द्वारा भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के आधार पर विविधता में एकता के मजबूत संबंधों को दिखाते हुए भारतीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन 7 अप्रैल को दोपहर 3 बजे गुजराती समाज वेदनगर में होगा। भारत एक विविधता पूर्ण देश है, जहां विभिन्न धर्मों के लोग अपनी परंपरा ओर संस्कृति के साथ रहते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।