top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल मंदिर में प्रतिनिधियों की नियुक्ति नियम अनुसार, पुजारी-पुरोहित कल कलेक्टर से मिलेंगे

महाकाल मंदिर में प्रतिनिधियों की नियुक्ति नियम अनुसार, पुजारी-पुरोहित कल कलेक्टर से मिलेंगे


उज्जैन- महाकाल मंदिर में पुजारी और पुरोहित प्रतिनिधियों की जो नियुक्ति की गई है वह नियम अनुसार है। इसे लेकर पुजारियों का प्रतिनिधि मंडल कल गुरुवार को मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से मिलेगा और इस विषय पर चर्चा कर अपनी आपत्ति दर्ज कराएगा एवं ज्ञापन भी देगा।   

हाल ही में समाचार पत्र के माध्यम से यह ज्ञात हुआ है कि महाकाल मंदिर एक्ट-1982 के तहत पुजारी प्रतिनिधि, पुरोहित प्रतिनिधि की नियुक्ति का कोई वैधानिक प्रावधान नहीं है जो पूर्ण रूप से भ्रामक व गलत जानकारी है। मंदिर की पुजारियान समिति के अध्यक्ष पुजारी विजय शंकर शर्मा एवं पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने इस बारे में स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रतिनिधि संबंधी जो भी जानकारी दी गई है वह पूर्णतः असत्य है। मंदिर के समस्त पुजारी व पुरोहित प्रतिनिधि नियम अनुसार नियुक्त है तथा उन्हें दर्शन-पूजन, आरती आदि करने का भी अधिकार है।  

Leave a reply