top header advertisement
Home - उज्जैन << गुड़ी पड़वा पर क्षिप्रा के पावन तट पर 5 लाख दीप किए जाएंगे प्रज्वलित कलेक्टर, एसपी, निगम आयुक्त ने निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां समय पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए

गुड़ी पड़वा पर क्षिप्रा के पावन तट पर 5 लाख दीप किए जाएंगे प्रज्वलित कलेक्टर, एसपी, निगम आयुक्त ने निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां समय पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए


उज्जैन- हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर 9 अप्रैल को क्षिप्रा के पावन तट पर दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत 5 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मंगलवार को कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा और निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक ने अधिकारियों के साथ रामघाट पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मृणाल मीना, अपर कलेक्टर श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
        निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत 5 लाख दीप क्षिप्रा के पावन तट पर प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए घाटों को 05 सेक्टरों में बांटा गया है। दीप रखने के लिए ब्लाक का निर्माण किया गया है एक ब्लॉक में 225 दीप जमाए जाएंगे, इस आयोजन में लगभग 6000 वॉलिंटियर अपनी भूमिका निभायेंगे साथ ही संपूर्ण इवेंट जीरो वेस्ट इवेंट पर आधारित होगा।
  कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कार्यक्रम के व्यवस्थित ढंग से आयोजन किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कार्यक्रम में निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित बेरिकेडिंग किए जाने एवं ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए रामघाट पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की जाने, मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
         निरीक्षण के दौरान नगर पालिक निगम उज्जैन, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, होमगार्ड सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a reply