जेपी नड्डा ने पत्नी-बेटे के साथ महाकाल के दर्शन किए
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाकाल के दर्शन किए। वे जबलपुर से इंदौर, फिर उज्जैन पहुंचे। पत्नी-बेटे ने भी महाकाल का आशीर्वाद लिया।
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के मंदिर में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे और गर्भगृह से भगवान का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जेपी नड्डा की पत्नी और बेटा भी साथ रहा। गर्भगृह में करीब 15 मिनट तक पूयजन अर्चन और पंचामृत अभिषेक करने के पश्चात नड्डा राजस्थान के लिए रवाना हो गए।
दर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, क्षेत्रीय महासचिव अजय जामवाल भी साथ रहे और दर्शन का लाभ लिया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन के बाद सतना, खजुराहो और पन्ना का दौरा है जिसके बाद देर शाम इंदौर लौटना है अब की बार 400 पर और मध्य प्रदेश में 29 सीट जीतने का सीएम ने दावा किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी साथ रहे। उज्जैन के हेलिपेड पर आने के बाद यहां से सीधा महाकाल मंदिर में जाकर दर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट जीतेंगे।