top header advertisement
Home - उज्जैन << 3 अप्रैल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा उज्जैन आ रहे हैं

3 अप्रैल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा उज्जैन आ रहे हैं


3 अप्रैल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा उज्जैन आ रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी रहेंगे। यहाँ महाकाल मंदिर दर्शन करने के बाद नड्डा राजस्थान के झालवाड़ जायेंगे।

बुधवार को सुबह जबलपुर से इंदौर और फिर उज्जैन पहुंचेंगे जेपी नड्डा। नड्डा 10:05 मिनट पर इंदौर और फिर 10:20 मिनट उज्जैन के हेलीपेड पर पहुचेंगे . यहाँ पर 10:40 पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ वे महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे .करीब आधा घंटे मंदिर में रहकर वे करीब 11:30 बजे राजस्थान के झालावाड़ के लिए रवाना होंगे। करीब डेढ़ घंटे तक उज्जैन में रहेंगे नड्डा .हालंकि उनका कोई भी राजनैतिक कार्यक्रम उज्जैन में नहीं रखा गया है।

अभी कार्यक्रम सिर्फ महाकाल मंदिर दर्शन का आया है। लेकिन पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पता चला की कई जगह पर नड्डा का स्वागत किया जाएगा। नड्डा अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते है।

Leave a reply