top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन, आलोट संसदीय क्षेत्र चुनाव के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ

उज्जैन, आलोट संसदीय क्षेत्र चुनाव के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ


उज्जैन, आलोट संसदीय क्षेत्र चुनाव के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ उज्जैन। क्षीरसागर स्थित शहर जिला कांग्रेस कमेटी पर उज्जैन, आलोट संसदीय क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ लोक सभा चुनाव प्रभारी रवि जोशी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी, पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश भाटी, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल पटेल, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी महेश परमार ने संबोधित किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रवि राय, पूर्व अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा, ब्लॉक अध्यक्षगण अभिषेक लाला, वीरेन्द्र गोसर, मुजीब सुपारी, श्रवण शर्मा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष भरतशंकर जोशी, विवेक यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अरूण रोचवानी, चैनसिंह चौधरी, मनीष गोमे, आईटी सेल अध्यक्ष अर्पण राठौर, पार्षदगण परमानंद मालवीय, सपना सांखला, इमरान खान, राजेन्द्र गब्बर कुवाल, फिरोज पठान, ओम रामी, बबलू खीची, सोनू शर्मा, विक्रम पटेल, सुरेश चौधरी, करण कुमारिया, कैलाश जाट, महिला अध्यक्ष सोनिया ठाकुर, पूर्व पार्षद अशोक सारवान, कैलाश बिसेन, देवव्रत यादव, सुनील कछवाय, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के वरूण शर्मा, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश जैन, चंद्रभानसिंह चंदेल, माया मालवीय, सुरेश गहलोत पूर्व पार्षद, अरुण वर्मा, ओम सिलावट, लकी ठाकुर, मितेश रावल आदि मौजूद रहे। संचालन देवव्रत यादव ने किया एवं आभार नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने माना।

Leave a reply