पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा होमगार्ड कार्यालय का निरीक्षण किया
उज्जैन 1 अप्रैल- रविवार को होमगार्ड लाइन में होमगार्ड तथा आपदा प्रबंधन के पुलिस उप महानिरीक्षक आई.पी.एस. श्री मनीष अग्रवाल द्वारा निरीक्षण किया गया, जिनका स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड उज्जैन श्री रोहिताष पाठक ने किया। इसके पश्चात सुसज्जित गार्ड द्वारा डी.आई.जी महोदय को सलामी दी गई।
डी.आई.जी द्वारा कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया एवं अन्य स्थलों का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात डी.आई.जी द्वारा कार्यालयीन अभिलेखों का निरीक्षण किया व सुधार हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उनके द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अधिकारियों/कर्मचारियों व जवानों से चर्चा की गई। इसके पश्चात आपदा उपकरणों के भण्डार में जाकर एसडीईआरएफ जवानों से मुखातिब हुए व उनसे आपदा उपकरणों को ऑपरेट करवाकर उपकरणों की क्षमताओं को परखा। एसडीईआरएफ जवानों को फिट रहने व नियमित व्यायाम करने का सुझाव भी उनके द्वारा दिया गया।
निरीक्षण के अवसर पर प्लाटून कमाण्डर श्रीमती रूबी यादव, प्लाटून कमाण्डर श्रीमती शीला चौधरी, प्लाटून कमाण्डर श्री पुष्पेन्द्र त्यागी, प्लाटून कमाण्डर सुश्री हेमलता पाटीदार, प्लाटून कमाण्डर, सुश्री गायत्री वर्मा व एसएसआई श्री बी.एल. सारेल सहित समस्त कार्यालयीन स्टॉफ व होमगार्ड/एसडीईआरएफ के जवान उपस्थित थे।