top header advertisement
Home - उज्जैन << शहर कांग्रेस ने भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ फ्रीगंज टावर पर धरना देकर विरोध जताया।

शहर कांग्रेस ने भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ फ्रीगंज टावर पर धरना देकर विरोध जताया।


उज्जैन| प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर रविवार को शहर कांग्रेस ने भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ फ्रीगंज टावर पर धरना देकर विरोध जताया। विधायक व कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार ने धरने को संबोधित किया। धरना प्रदर्शन के दौरान ही शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी ने लोकसभा चुनाव के लिए आम जनता से सहयोग राशि इकट्ठा की। एक नोट और एक वोट का अभियान लोकसभा प्रत्याशी के चुनाव लड़ने के लिए पूरे लोकसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा। धरने को वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी, पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, प्रदेश महासचिव चेतन यादव, माया त्रिवेदी, दीपक मेहरा, नाना तिलकर आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. बटुकशंकर जोशी, महेश सोनी, सोनिया ठाकुर, अजीत ठाकुर, अशोक भाटी, करण कुमारिया, सुनील कछुवाय आदि मौजूद थे।

Leave a reply