60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना
उज्जैन शहर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। इस बार एक वर्द्ध महिला को ऑटो चालक ने निशाना बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना बेगमबाग कॉलोनी में रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा के साथ हुई। जिसे ऑटो चालक ने ऑटो में बैठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म कर रास्ते में छोड़कर भाग गया। वृद्धा ने महाकाल थाने पहुंचकर ऑटो चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है।
बेगमबाग में रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा घरों में झाडू पोछा लगाने का काम करती है। 19 मार्च की रात 9.30 बजे काम निपटाकर महिला अपने घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में ऑटो चालक सलमान ने महिला को घर छोड़ने के लिए कहा और बताया कि में आपको जानता हु बैठ जाओ। वर्द्ध महिला ऑटो चालक की बातों में आ गई और उसके साथ चली गई। बदमाश महिला को घर न ले जाते हुए हरि फाटक ब्रिज होते हुए जीवनखेड़ी की तरफ सुनसान इलाके में ले गया जहां वृद्धा से दुष्कर्म किया और बाद में उसे रास्ते में छोड़कर भाग गया। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि वृद्धा का पति बीमार रहता है। उसके तीन बच्चे हैं। इसलिए वो काम करती है।
महिला ने बुधवार को थाने पहुंचकर आरोपी ऑटो चालक सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल ऑटो चालक फरार बताया जा रहा है , इससे पहले सितम्बर 2023 में भी एक मासूम नाबालिग के साथ ऑटो चालक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर देश भर में चर्चा हुई थी।