top header advertisement
Home - उज्जैन << लहसुन की रखवाली कर रहे किसान की हत्या

लहसुन की रखवाली कर रहे किसान की हत्या


उज्जैन जिले में लहसुन फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या कर दी गई। किसान का शव मंगलवार सुबह खेत में खाट पर मिला। घटना बड़नगर के भाटपचलाना के बालोदा लक्खा गांव की है।

किसान किशन सिंह चावड़ा (50) घर से 1 किलोमीटर दूर खेत पर सोते थे। सुबह वे घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने खेत पर जाकर देखा। वे खाट पर पड़े थे।

CSP नितेश भार्गव ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। आसपास के खेत के किसानों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a reply