top header advertisement
Home - उज्जैन << 20 मार्च को दिन और रात होंगे बराबर

20 मार्च को दिन और रात होंगे बराबर


20 मार्च को खगोलीय घटना होगी। दिन और रात बराबर 12-12 घंटे के होंगे, इसके बाद 21 मार्च से दिन बढ़े होने लगेंगे। यह क्रम 21 जून तक जारी रहेगा।

जीवाजी वेधशाला जंतर मंतर में बुधवार को होने वाली घटना को शंकु यंत्र तथा नाड़ी वलय यंत्र के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है।

इस वर्ष सूर्य 20 मार्च को विषुवत् रेखा पर लम्बवत् होगा। इसे "वसन्त सम्पात" कहते हैं। सूर्य को विषुवत् रेखा पर लम्बवत् होने के कारण दिन और रात बराबर-बराबर 12-12 घण्टे के होगें। सायन गणना के अनुसार 20 मार्च को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य की स्थिति मेष राशि में शून्य अंश, 8 कला, 25 विकला होगी।

20 मार्च को सूर्य की उत्तरी गोलार्द्ध में स्थिति शून्य अंश, 8 कला उत्तर रहेगी। सूर्य के उत्तरी गोलार्द्ध में प्रवेश के कारण अब उत्तरी गोलार्द्ध में दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगेंगे तथा रात छोटी। यह क्रम 21 जून तक जारी रहेगा। सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में प्रवेश के कारण सूर्य की किरणों की तीव्रता उत्तरी गोलार्द्ध में धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी।

Leave a reply