top header advertisement
Home - उज्जैन << सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह ने किया सम्मान 8 विभागों के 33 सेवानिवृत कर्मचारी हुए सम्मानित

सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह ने किया सम्मान 8 विभागों के 33 सेवानिवृत कर्मचारी हुए सम्मानित


उज्जैन- जिले के माह फरवरी 2024 में सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों का
शनिवार को उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन में सम्मान किया। जिले के
8 विभागों के सेवानिवृत होने वाले कुल 33 कर्मचारियों को कलेक्टर श्री सिंह ने साल श्रीफल भेंट कर
सम्मानित किया और उनके पीपीओ ( पेंशन भुगतान आदेश) की प्रति सौंपी। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी को
शासकीय सेवा में  बहुमूल्य योगदान के लिए बधाई दी और नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेवानिवृत होने वाले आधिकारिक कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल की उपलब्धियां
की विस्तार से जानकारी दी और उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मान की पहल के लिए कलेक्टर
उज्जैन श्री सिंह का आभार व्यक्त किया।

Leave a reply