top header advertisement
Home - उज्जैन << हैदराबाद में गोशमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक टी. राजा सिंह उज्जैन पहुंचे।

हैदराबाद में गोशमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक टी. राजा सिंह उज्जैन पहुंचे।


हमेशा अपने बयानों को लेकर विवाद में रहने वाले हैदराबाद में गोशमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक टी. राजा सिंह उज्जैन पहुंचे। दो दिन उज्जैन में रुकने के दौरान शनिवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए महाकाल मंदिर के एक किमी की परिधि में लगने वाली मटन चिकन की दुकानों को हटाने की बात कही। साथ ही उन्होंने बंगाल को लेकर भी विवादित बयान देते हुए कहा कि जब बंगलादेशी बंगाल को छोड़कर अपने देश जाएंगे तो देश में भुखमरी खत्म हो जाएगी।

सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी के विधायक टी राजा प्रतिवर्ष संस्था के माध्यम से सामूहिक विवाह करवाते है। विवाह के पश्चात शादी करने वाले जोड़ो को देश के अलग अलग धार्मिक शहरों में ले जाकर भगवान के दर्शन भी करवाते है। इसी क्रम मे विधायक टी राजा 20 नव विवाहित जोड़ो के साथ महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। शनिवार को वे महाकाल मंदिर के बाहर लगने वाली दूध की दूकान पर दूध पीने पहुंच गए। यहाँ पर राजा ने मीडिया से बात की उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाक जवाब दिए।

उन्होंने कहा कि अभी राम मंदिर बना है अब काशी और मथुरा भी लेंगे। पीओके को लेकर कहा कि पीओके हमारा है। अगर पीओके में पाक ने दखल दिया तो जिस तरह लाहौर में घुस के मारा था उसी तरह हम फिर पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे।टी राजा ने राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जहां से सीनियर नेता पार्टी छोड़कर भाग रहे है। राहुल गांधी जब भी मुँह खोलते है बीजेपी को फायदा मिलता है , उन पर बड़ी बड़ी रील्स बनती है।

सीएए को लेकर राजा ने कहा कि जो लोग सीएए पर सवाल उठा रहे है वो नासमझ है, अरविन्द केजरीवाल ने कहा इससे देश में भुखमरी बढ़ जायेगी। बहुत ही जल्द एनआरसी जारी होगा। जब बंगलादेशी बंगाल को छोड़कर अपने देश जाएंगे तो देश में भुखमरी खत्म हो जाएगी।

उज्जैन में बिना नींव की मस्जिद को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर राजा ने कहा कि उज्जैन में भी बिना नीव की मस्जिद है, सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में अच्छा विकास होगा,बिना नीव की मस्जिद का भी एएसआई से सर्वे करवाना चाहिए। धार की भोज शाला में होने वाले नमाज को रोकना चाहिए। उज्जैन शहर में कई अवैध मस्जिद बनी है। महाकाल मंदिर से एक किमी के दायरे में नॉनवेज की कई दुकाने देखि। ये सब बंद होना चाहिए

Leave a reply