अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन द्वारा शुक्रवार को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाएगा।
उज्जैन | अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन द्वारा शुक्रवार को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ओजस गुप्ता एवं अभिषेक भारद्वाज ने बताया उपभोक्ता अधिकार दिवस सब्जी मंडी स्थित आनंद फूड्स फ्रीगंज पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने, जागो ग्राहक जागो आदि ज्वलंत मुद्दों को लेकर पंपलेट का वितरण किया जाएगा। वहीं अभा उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम भारद्वाज एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सूरी को मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने पर 1.21 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भोपाल में दिया जाएगा।