top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन महाकाल क्षेत्र में 500 मीटर के दायरे में भवन निर्माण अनुमति नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में निर्माण कार्य चल रहा है।

उज्जैन महाकाल क्षेत्र में 500 मीटर के दायरे में भवन निर्माण अनुमति नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में निर्माण कार्य चल रहा है।


उज्जैन महाकाल क्षेत्र में 500 मीटर के दायरे में भवन निर्माण अनुमति नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में निर्माण कार्य चल रहा है। 500 तो छोड़े 100 मीटर के अंदर ही एक क्षेत्र की गलियों में 5 से ज्यादा होटल या होम-स्टे का निर्माण हो रहा है। जबकि जिन रहवासियों को अपना घर बनवाना, वे पिछले डेढ़ साल से निगम के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनके नक्शे अनुमति नहीं है। यह बोलकर स्वीकृत नहीं किए जा रहे िक अब तक मंदिर क्षेत्र के आसपास से करीब 95 से ज्यादा घर बनवाने के लिए नक्शे आ गए हैं।

रहवासियों का कहना है कि हमारे घर जर्जर हो रहे हैं लेकिन हम बना नहीं सकते और वहीं उसी क्षेत्र में होटल कैसे बनाए जा रहे हैं। मंदिर के सेंटर में रखकर 500 मीटर के दायरे में महाकाल मार्ग, जवाहर मार्ग, जयसिंहपुरा, शासकीय नूतन उमावि, तकिया मस्जिद निजामुद्दीन आदि क्षेत्रों में अनुमति नहीं है। इसके बावजूद यहां कई अवैध निर्माण चल रहा है। मामले को लेकर भवन अधिकारी जगदीश मालवीय से बात करने का प्रयास किया लेकिन उनके बाहर होने के कारण चर्चा नहीं हो पाई। राजेश शर्मा ने बताया कि उनका घर चौबीस खंभा मार्ग पर है।

घर बहुत पुराना और जर्जर अवस्था में है। डेढ़ साल से ज्यादा समय से निगम नक्शा पास करवाने के लिए जा चुके हैं, 9-10 बार कोशिश की है लेकिन घर का नक्शा पास नहीं हो रहा। जबकि बाकी के निर्माण कार्य चल रहे हैं। चित्र शर्मा के जर्जर मकान का। घर पुराना होने के कारण गिराना पड़ा, एक साल से पड़ा प्लॉट विशाल शर्मा ने बताया कि वे बेगम बाग कॉलोनी में उनका घर है। घर इतना पुराना है कि अब उन्हें नया निर्माण करने की जरूरत है। घर गिरने की स्थिति में था इसलिए गिराना पड़ा। अब करीब एक साल से प्लॉट पड़ा है और दूसरी जगह रहना पड़ रहा है। पिछले कुछ समय में आसपास कई होटल, दुकानें और होम-स्टे बन गए लेकिन घर के नक्शे पास नहीं किए जा रहे। संजय शाह ने बताया कि वे काफी समय से घर बनवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन अनुमति नहीं होने के चलते उनका नक्शा स्वीकृत नहीं हो पा रहा है और घर बहुत पुराना होने के कारण निर्माण की सख्त जरूरत है।

Leave a reply